बिहार में मैट्रिक परीक्षा में 81.79% स्टूडेंट पास, दो
बिहार में मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित, 81.79% स्टूडेंट पास, दो छात्राएं स्टेट टॉपर:
छात्राएं स्टेट टॉपर:जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं। दोनों को 98.4% यानी कुल 492 अंक आए हैं। सिमुलतल्ला विद्यालय के ही अभिनव कुमार ने छठा और सुरभि कुमारी ने दसवां स्थान हासिल किया है।
टॉप 5 में 13 परीक्षार्थी हैं, जबकि 6-10 तक 126 परीक्षार्थी हैं। दूसरे नंबर पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना हैं, जिन्होंने 489 अंक (97.8%) लाए हैं। तीसरे नंबर पर बक्सर की अनूपा कुमार और बेगूसराय के ओम कुमार हैं, जिनको 488 नंबर (97.6%) आए हैं। चौथे नंबर पर समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, बांके के अनुभव कुमार और पूर्णिया के अंश राज हैं, जिनको 487 अंक (97.4%) आए हैं। वहीं पांचवें टॉपर बेगूसराय की प्रेरणा कुमार, भोजपुर की नसरीन परवीन, बेगूसराय के अवनीश कुमार, कैमूर के विकास कुमार गुप्ता और सहरसा के रुपेश कुमार शामिल हैं, जिन्हें 486 अंक (97.2%) हासिल हुए हैं। 
कुल 12 लाख 35 हजार 743 स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें छात्राओं का प्रतिशत अधिक है। इनमें 6.13 लाख छात्र और 6.22 छात्राएं शामिल हैं. पुष्पांजलि मूल रूप से बांका जिले के गोपालपुर गांव की रहने वाली हैं।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी किया। मंत्री आनंद किशोर द्वारा की गई है। बिहार बोर्ड 10वीं 2026 की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

 टॉपर को बिहार सरकार ₹दो लाख और सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख रुपये इनाम देगी।



Top