UPSC 2025 के नतीजे घोषित,राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
UPSC 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान पाकर टॉप किया है. कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जबकि अकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।टॉप 20 सूची में पांच बिहारी 
वैशाली के विदुपुर प्रखंड के उज्जवल प्रियांक को दसवां स्थान,छपरा के यशस्वी राजवर्धन को 11वीं रैंक,औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव 16वीं रैंक,नवादा के रवि राज ने 20वां स्थास्थानमिला है।
हजारों युवाओं के सपनों की इस रेस में केवल केवल 958 उम्मीदवार अंतिम बाधा पार करने में सफल रहे।चयनित 958 उम्मीदवारों में से 180 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुना गया है. इसके अलावा 150 उम्मीदवार पुलिस सेवा (IPS) और 55 उम्मीदवार विदेश सेवा (IFS) में शामिल होंगे।
.
यहां टॉप-10 सफल उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं-

अनुज अग्निहोत्री(ऑल इंडिया टॉपर)

राजेश्वरी सुवे एम
आकांश धुल्ल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
जिन्निया अरोड़ा
ए. आर. राजाह मोहैदीन
पाक्षल सेक्रेट्री
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियंक

आयोग ने आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए सीटों का बंटवारा किया है। आईएएस के 180 पदों में से 74 सीटें अनारक्षित (General) वर्ग के लिए हैं, जबकि 47 सीटें ओबीसी, 28 एससी, 13 एसटी और 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवंटित की गई हैं। एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को फिलहाल प्रोविजनल (अनंतिम) रखा गया है, जिनकी दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है। इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस, इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन ट्रेड सर्विस के अलावा कई अन्य ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में भी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Top