CBSC 12वीं 2026 का रिजल्ट घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है।इस साल लगभग 18.5 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 85% से अधिक छात्र सफल हुए है। लडकियों रिजल्ट 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। 
ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा ।
बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया।
परीक्षा में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपने रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई क्लास 12 नतीजे देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और IVRS पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मौजूद है। जानकारी के अनुसार  17 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया है टॉप
सीबीएसई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 17113 है। यानी 17 हजार से ज्यादा छात्र टॉपर लिस्ट में हैं। वहीं 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले कुल छात्र 94028 हैं। 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले कुल 0.97 प्रतिशत छात्र हैं, वहीं 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों का हिस्सा 5.32 प्रतिशत है। CBSE की तरफ से टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए जाते हैं, सिर्फ उनकी संख्या बताई जाती है। 

Top