21 जून को फिर से होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा

 नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार (15 मई) को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि 21 जून को फिर से होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, छात्रों का हित सरकार की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। 
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, अगले साल से नीट की परीक्षा ओएमआर सीट के बजाय कंप्यूटर बेस्ड होगी।
 NAT द्वारा पहले NEET (UG) 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी। करी 23 लाख परीक्षार्थी शरक हुए थे। 7 मई को परीक्षा पर कुछ आपत्ति आई और सरकार ने इसकी जांच शुरू की। 12 मई तक साफ हुआ कि गेस पेपर की आड़ में पेपर बाहर गया। पेपर लीक होने के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो रही है।

 मालूम हो कि देश में पिछले एक दशक के दौरान करीब 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इंटर स्टेट गैंग इस गोरखधंधे से अरबों की कमाई कर रहा है।2024 में इसे रोकने के लिए सख्त कानून भी बने। प्रावधान है।पेपर लीक माले में दोषी और संस्थाओं को जुर्माना और सजा का प्रावधान है।




Top