बिहार  इंटरमीडिए बोर्ड का   वर्ष 2026 का रिजल्ट जारी, 85.19% परीक्षार्थी सफल
साइंस में आदित्य प्रकाश अमन, आर्ट्स में नीतू और कॉमर्स में अदिति कुमारी टॉपर


पटना,23 मार्च। बिहार  इंटरमीडिए बोर्ड का   वर्ष 2026 का रिजल्ट जारी,85.19% परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी किए  रिजल्ट ।
 साइंस में आदित्य प्रकाश अमन, आर्ट्स में नीतू और कॉमर्स में अदिति कुमारी टॉपर हों।
 बोर्ड ने तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 85.19% सफल परीक्षार्थियों में  86.23 प्रतिशत छात्राएं  और  84.09 छात्रों ने सफलता पायी है। विभिन्न संकाओं  में टॉप करने वाले में आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं टॉपर हैं। साइंस में एक छात्र ने टॉप किया है। तीनों संकाय में टॉपर्स में कुल 26 हैं, जिनमें 19 लड़कियां हैं और 7 लड़के हैं।

समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश: विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन 481 (96.20%, ) अंक सीतामढ़ी की साक्षी, कला संकाय में गया जिले की नीतू कुमारी 479 (95.8%) अंक लाकार टॉपर बनी है। कॉमर्स में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल गांधी मैदान पटना की छात्रा अदिति कुमारी ने 480 राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
साइंस के टॉप 5 में 6 छात्र-छात्राएं शामिल: साइंस के टॉप 5 में 6 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन (481), सीतामढी की साक्षी कुमारी (479), नवादा की सपना कुमारी (479), बेगुसराय की अनामिका कुमारी (478), दरभंगा के सत्यम कुमार (476), मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी (475) शामिल हैं। कला शंकाय में टॉप 5 में 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कॉमर्स के टॉप 5 में 7 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।


13.17 लाख परीक्षार्थियों ने दी ऑ परीक्षा: इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 13.17 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक राज्य में 1762 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13.17 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें छात्राओं की संख्या 6.75 लाख और छात्रों की संख्या 6.42 लाख थी। बिहार बोर्ड ने करीब 5 दिन पूर्व ही टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी.

Top