पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, पश्चिम बंगाल में दो चरणों और चार राज्यों में एक चरण में चुनाव
 पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को सभी जगह काउंटिंग
नई दिल्ली,15 मार्च। आज पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावी बिगुल बज गया। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की । 
मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानी कुमार ने दो चुनाव आयुक्तों सुदीप सिंह और विवेक जोशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
पांच राज्यो 17.4 करोड वोटर्स हैं। 2.99 लाख बूथ और 824 सीटें हैं। 25 लाख अधिकारी चुनाव ड्युटी में लगेंगे। 
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को समाप्त होने वाला है। 
पश्चिम बंगाल में 294 सीटें,तमिलनाडु में 234 सीटें,केरल में 140 सीटें,
असम में 126 सीटें और पुदुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश) में 30 सीटें है।
संवैधानिक प्रावधानों के तहत इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
SIR के बाद पहली बार पांच राज्यों का यह चुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर राष्ट्रीय सियासत पर भी तय है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में तीन चुनावों से सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बीजेपी और के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 
 पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जायेंगे। 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए वोटिंग होगी।29 अप्रैल को 142 सीटों की वोटिंग होगी।
वहीं केरल, पुडुचेरी , तमिलनाडु और असम में एक ही चरण में वोटिंग होगी और सभी पांच राज्यो में 4 मई को काउटिंग के साथ नतीजे की घोषणा होगी।
संवैधानिक प्रावधानों के तहत इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
 खास तौर पर पश्चिम बंगाल में तीन चुनावों से सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बीजेपी और के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 
 
2021 में हुए पिछले चुनाव में 
पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC),सीएम ममता बनर्जी,तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम(DMK) गठबंधन, सीएम एम. के. स्टालिन,केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सीएम पिनरायी विजयन
असम में भाजपा(NDA) सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और पुदुचेरी में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस + भाजपा (NDA) सीएम एन. रंगास्वामी बने थे।

Top