लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ   आर्मी चीफ होंगे*

 नई दिल्ली। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का नया  सेना प्रमुख नियुक्त किया है।वह 30 जून को रिटायर हो रहे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। वर्तमान में सेठ भारतीय सेना के 49वें उप सेना प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। सेठ अभी उप सेना प्रमुख के पद पर तैनात हैं। उन्होंने दो महीने पहले, 1 अप्रैल को यह पद संभाला था। उप सेना प्रमुख धीरज सेठ के करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम मोर्चे सहित कई संवेदनशील जगहों पर कमान संभाली है।धीरज सेठ दक्षिणी-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। वे पश्चिमी मोर्चे पर दो ऑपरेशनल कमानों की नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन (अंगोला), सेना मुख्यालय और क्षमता विकास से जुड़े कई अहम पदों पर भी काम किया है।

Top