दो चरणों में 8वीं जनगणना के साथ-साथ पहली बार जातीय जनगणना की तारीखों का ऐलान
नंई दिल्ली,04 जून। केंद्र सरकार ने देश में 8वीं जनगणना की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बार जनगणना के साथ-साथ पहली बार जातीय जनगणना भी कराई जाएगी।
गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार देश में दो चरणों में जनगणना होगी। पहले चरण में 16 जून 2025 को जनगणना की अधिसूचना जारी होगी। 1 मार्च 2027 तक जनगणना पूरी हो जाएगी
 अधिसूचना जारी होते ही जनगणना की तैयारियां शुरू हो जाएगी।
पहले चरण में पहाड़ी राज्यों जैसे- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की जनगणना 1 अक्टूबर 2026 को पूरी होगी। दूसरे चरण में पूरे भारत में 1 मार्च 2027 तक जनगणना पूरी हो जाएगी। लगभग दो साल से भी कम समय में जनगणना और जातीय जनगणना पूरी होगी।
मालूम हो,2011 के बाद प्रत्येक 10 वर्षों पर होनेवाली जनगणना कोराना के कारण 2021 में नहीं हुंई। जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होगा। इसी परिसीमन के आधार पर लोकसभा और विधान सभा क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू होगा।

Top