यूपी कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी व मनोज पांडे सहित 6 नए मंत्री शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में  चुनाव के नौ माह  पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का रविवार को विस्तार हुआ। दो कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों की नई नियुक्ति हुईं। 
 लखनऊ के लोकभवन में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस बड़े विस्तार में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सया के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, उनमें एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समाज से हैं।इनके अतिरिक्त सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को भी शपथ दिलाई गई. सीएम योगी ने अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री बनायाा गया है। [10/05, 10:31 pm] Arun kumar pandey: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुल आठ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिनमें छह नए चेहरे शामिल हैं।
फिलहाल 6 मंत्रियोः की नई नियुक्ति से सीएम सहित 60 सदस्यीय मंत्रिपरिषद हो गई है।
यूपी विधानसभा में अधिकतम 60 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। संविधान के अनुच्छेद 164 (1ए) के तहत किसी भी राज्य के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा की कुल सदस्य की संख्या के 15 फीसदी से अधिक नहीं हो सकती है। यूपी विधानसभा में 403 सीटें हैं।

Top