पश्चिम बंगाल के सीएम के शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग का पैर छुकर लिया आशीर्वाद
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में आज यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग कोक्ष शॉल उढ़ाया ,उनके पैर छुए और मुस्कुराकर उनका सम्मान किया। उसके बाद गले लगाया और कुछ क्षणों तक बातें की। इस दृश्य को देखकर हर किसी के मन में एक सवाल उठ गया आखिर ये बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं? जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। 
ये बुजुर्ग पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ काम करने वाले इनका नाम माखनलाल सरकार है। इनकी उम्र। 98 साल है। माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं। 1952 में उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

शपथ का कार्यक्रम लोकभवन से बाहर बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित था। राज्यपाल 
आर एन रवि ने लाखों की संख्या में जुटी भीड़ वाले समारोह में सीएम शुवेन्दु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सीएम के बाद पांच मंत्रियों को एक एक कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी, चिराग पासवान,बिहार के सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के प्रायः सभी सीएम, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय भी शरीक थे।
सीएम अधिकारी ने शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम ने पीठ ठोकर शाबाशी दी। ग्राउंड में पीएम हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

Top