पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढे
न्ई दिल्ली,15 मई।
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज से बढ़ गए हैं.।
ताजा आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई छहै. सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करते हुए दोनों ईंधनों के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की.
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

 बढ़ी कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की कई चीजें भी महंगी हो सकती हैं ।

Top