दिल्ली में  मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब हौज रानी स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। डेढ घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.।

Top