प्रधानमंत्री ने अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का किया उद्घाटन 
नई दिल्ली ,13 फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया । करीब पांच एकड में 1189 करोड़ रुपए की लागत से बना सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स में तीन इमारतें हैं- सेवा तीर्थ-,सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। सेवा तीर्थ- में पीएमओ है। सेवा तीर्थ-में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय है। नया पीएमओ के पास ही पीएम का नया आवास भी बन रहा है।
इसके तैयार होने पर प्रधानमंत्री 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से नये आवास में शिफ्ट हो जायेंगे।
कर्तव्य भवन 1 व 2 में वित्त और रक्षा मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों के कार्यालय होंगे।

Top