सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर में चढावा चोरी मामले की जांच के लिए नए सिरे से SIT गठित करने का आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना के बेंच ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इस मामले की जांच के लिए नए सिरे से विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश दिया है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि जांच में तेजी लाने और इसे किसी तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाने के लिए SIT का पुनर्गठन आवश्यक है। अदालत ने निर्देश दिया है कि इस टीम की कमान किसी वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारी के हाथों में होनी चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष और निर्णायक जांच सुनिश्चित की जा सके।

 सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को सरकार से उचित निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए अगले सोमवार की तारीख तय की है, जिसमें सरकार से जांच दल का नेतृत्व करने वाले अधिकारी के नाम का प्रस्ताव भी मांगा गया है। इस आदेश के बाद अब जांच प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए । कोर्ट ने कहा कि जांच को तार्किक नतीजे तक पहुंचाया जाना चाहिए ।
 कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल मेहता को यूपी सरकार से एसआईटी के लिए नाम लेकर आने को कहा । कोर्ट 27 जुलाई को अगली सुनवाई करेगी। 
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले को राजनीतिक रंग न दें। उन्होंने कहा कि अदालतें राजनीति की जगह नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि यह अपराध का एक सीधा सा मामला है। कोर्ट ने कहा कि हम बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जांच ठीक से हो।
इससे पहले सरकार की तरफ से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमने स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल कर दी है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस मामले की जांच जारी और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



Top