छह राज्यपाल नियुक्त  कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिले नया गवर्नर

नई दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं। इसमें दो राज्यपालों का फेरबदल हुआ है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे बिहार का भी राज्यपाल रह चुके है।सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं दुष्यंत गौतम को सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

Top