राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिंह पार्टी से निलंबित
पटना.12 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिंह पार्टी से निलंबित कर दिये गये हैं।परिषद चुनाव में सारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण हुंई कार्रवाई। 
पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा  को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। 
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पंकज  ने इससे सम्बंधित एक पत्र निर्गत किया है।
सत्तारुढ़ NDA के लिए सारण शिक्षक सीट पर परेशानी बढ़ गयी है।
गठबंधन के भीतर वोटों के बंटवारे का खतरा दिखाई दे रहा है। जदयू के उम्मीदवार आनंद पुष्कर के खिलाफ रालोमो के तीन विधायकों माधव आनंद, आलोक सिंह और रामेश्वर महतो के समर्थन से पार्टी नेता रामपुकार सिन्हा चुनाव मैदान में हैं।इससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।इस सीट पर मौजूदा एमंएलसी अफाक अहमद हैं। 2023 के चुनाव में उन्होंने आनंद पुष्कर को करीब 700 वोट से हराया था। उस समय आनंद पुष्कर जदयू से चुनाव मैदान में थे और अफाक अहमद को जनसुराज का समर्थन मिला था।अब तस्वीर यह है कि एक तरफ जदयू का उम्मीदवार है, दूसरी तरफ रालोमो का बागी उम्मीदवार और तीसरी तरफ जनसुराज के अफाक अहमद। उधर महागठबंधन में मारामारी है। राजद और सीपीआई भी चुनावी जंग में है।

Top