बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव बने.संजय कुमार सिंह
पटना.01 सितम्बर।
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने  आज संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह को प्रभारी सचिव के रूप में कार्य करने के लिए प्राधिकृत किया है। श्रीमती पूनम सिन्हा, निदेशक-सह-प्रभारी सचिव की  सेवानिवृत्ति के पश्चात श् संजय कुमार सिंह को   बिहार विधान सभा सचिवालय को  01.09.2026 के पूर्वा० से प्रभारी सचिव के रूप में कार्य करने के लिए प्राधिकृत किया है। वर्तमान में वे सभा सचिवालय में वरिष्ठतम पदाधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में जनसंपर्क पदाधिकारी ( राजपत्रित पदाधिकारी ) के रूप सभा सचिवालय में अपना योगदान दिया था।

उन्होंने आज मुख्य भवन स्थित सचिव के कार्यालय कक्ष में प्रभारी सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर सभा सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने भेंट कर उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
श्री शिव गोपाल मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
बिहार विधान परिषद् के नव नियुक्त सचिव श्री शिव गोपाल मिश्रा ने आज बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की जहाँ माननीय सभापति ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। भेंट के उपरांत श्री मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा इससे पहले पश्चिमी चंपारण ज़िले के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश थे।



Top