सांसद विवेक ठाकुर की  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात
पटना/नवादा. 06 जुलांई।
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा लोकसभा क्षेत्र के सड़क संपर्क, आवागमन सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की है।

सांसद विवेक ठाकुर ने खखंदुआ माइंस के कारण भारी वाहनों के दबाव के समाधान के लिए प्राथमिकता पर बरेव मोड़ से बाईपास बनाते हुए बकसौती होते हुए गोविंदपुर बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कार्य का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अकबरपुर के गोगन से चपेरहट पथ को पथ निर्माण विभाग में परिवर्तित करते हुए उसका चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का आग्रह किया। सांसद के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने इनदोनों सड़कों के अविलंब निर्माण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

सांसद विवेक ठाकुर ने इस दौरान मुख्यमंत्री से जिले के अन्य आवश्यक सड़कों के निर्माण का भी आग्रह किया है। खरांट मोड़, वारिसलीगंज, पकरीबरावां का बाईपास करते हुए कौआकोल स्थित शेखोदेउरा आश्रम तक सड़क को राज्य राजमार्ग (SH) में परिवर्तित कर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य। हिसुआ–नवादा सड़क को फोरलेन में परिवर्तित कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने का कार्य। नंदलाल बिगहा गुफा, मनवां, आदित्य सिंह विद्यालय (झिकरुआ), भीम बिगहा, तिलैया जंक्शन होते हुए मीनापुर, हाजीढाव, पिथौरी मोड़ तक सड़क का निर्माण कार्य, जिससे नरहट प्रखंड सहित व्यापक क्षेत्र को लाभ मिलेगा। नारदीगंज–नवादा सड़क का न्यूनतम 10 मीटर तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य। रोह सीउर मोड़ से भट्टा, बघोर, डेलुहा से महावरा सकरी नदी नवनिर्मित पुल होकर गोविंदपुर बाजार जाने वाली सड़क को पथ निर्माण विभाग में शामिल कर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य। गयाजी–हिसुआ–राजगीर (NH-82) फोरलेन परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने तथा हिसुआ के गुरुचक स्थित रेलवे फाटक के पास जर्जर सड़क का शीघ्र मरम्मतीकरण का कार्य। NH-20 से नवादा शहर को जोड़ने वाली (धर्मशिला देवी अस्पताल मार्ग) सड़क के चौड़ीकरण एवं पूर्व में उपयोग होने वाले नवादा शहर के प्रवेश मार्ग को पुनः चालू कर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

नवादा के समग्र विकास एवं बेहतर सड़क अवसंरचना के लिए सांसद विवेक ठाकुर के आग्रह को मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।



Top