नवादा में बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट द्वारा  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनायी गयी
 बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
 नवादा.02 अक्टूबर।                आज बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट नवादा के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती संगठन कार्यालय में धूम धाम से मनाई गई, और बापू के प्रमुख भजन रघुपति राघव राजा राम की प्रार्थना भी गया गया।आज गांधी जयंती के दिन बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट के आह्वान पर पटना के गर्दानी बाग में सातवें वेतन पूर्ण वेतनमान और ओल्ड पेंशन योजना को लेकर आमरण अनशन आरम्भ किया गया है। आज नवादा से भी काफी संख्या में शिक्षक पटना पहुंचकर धरना को सफल बना रहें हैं।
      जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जब तक सरकार सभी कोटि के शिक्षकों को सरकार सातवें वेतन से नहीं जोड़ेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला सचिव बारीक खान और निशांत कुमार के जिले के सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि जिले से प्रत्येक दिन काफी संख्या में शिक्षक पटना पहुंचकर धरना को सफल बनाएं। 
      सातवें वेतन की मांग को लेकर सभी शिक्षक एक जुट हो गए हैं, और सरकार से आर पार की लड़ाई के लिए कटिबद्ध हैं। आज इस मौके पर कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष सप्पू कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, रोह प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, भोला पासवान, दिन दयाल वर्मा, सुभाष कुमार, अरुण कुमार, गिरजानंद, विपिन चंद्र, सुबोध कुमार, यजवेंदु, विवेक भारती, आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Top