इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च, बेऊर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

१८० रोगियों की हुई नेत्र-जाँच, स्पीचथेरापी और रक्त-जाँच, ५० से अधिक को नियमित चिकित्सा हेतु बुलाया 

पटना, ३१ मई। इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च, बेऊर के तत्त्वावधान में रविवार को अनीसाबाद स्थित शिवपुरी सार्वजनिक बाग में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया, जिसमें १८० रोगियों की नेत्र-जाँच, स्पीचथेरापी और रक्त जाँच की गयी। पचास से अधिक रोगियों को नियमित चिकित्सा के लिए संस्थान परिसर में आमंत्रित किया गया है। वहाँ भी उनकी चिकित्सा निःशुल्क की जाएगी। शिविर में मधुमेह, थायरायड, सुनने से संबंधित और नेत्र-रोगियों की संख्या अधिक पायी गयी। 

यह जानकारी देते हुए, संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने बताया है कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डा अभिलाषा कुमारी, प्रो देवराज, फ़िज़ियोथेरापिस्ट मनीषा, दामिनी, प्रशांत, स्पीचथेरापिस्ट सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, रोहित कुमार तथा नेत्र-जाँच विशेषज्ञ इंशा रहमान ने अपनी सेवाएँ दी।

शिविर में लाभार्थियों की निःशुल्क रक्त-जाँच भी की। लैब टेक्नोलौजिस्ट सौरभ कुमार, निशा सिंह निशा भारती एवं राजा कुमार ने मधुमेह,रक्त-समूह, इ एस आर, आदि रक्त जाँच में अपना योगदान दिया।

Top