जन सुराज की मांगें अगले 24 घंटे में पूरी नहीं की गईं तो जन सुराज के सभी पदाधिकारी और बांकीपुर प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार को चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे

पटना.26 जुलांई।  जन सुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल रविवार को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बिहार चुनाव आयोग पहुंचा और बांकीपुर उपचुनाव में जीविका दीदियों समेत अन्य गैर एवं अर्ध-सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति न किए जाने तथा पटना डीएम को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आलोक में 3 अगस्त तक बांकीपुर उपचुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा।

जन सुराज पार्टी के शिष्टमंडल की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी गईं।

1. आदर्श आचार संहिता के लागू रहने की अवधि में गैर एवं अर्ध-सरकारी जीविका दीदियों कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक लगे।

2. पटना जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन करते हुए जीविका दीदियों से BJP के पक्ष में खुले तौर पर प्रचार करवाया जा रहा है। ये जीविका दीदियां BJP का झंडा लगाकर प्रचार कर रही हैं और DM अपने आधिकारिक X हैंडल से इसे प्रसारित कर रहे हैं।

बांकीपुर चुनाव कार्य से पटना डीएम को 3 अगस्त तक मुक्त करने की मांग को लेकर जन सुराज के शिष्टमंडल, जिसमें बांकीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी रामबली चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह शामिल थे, ने चुनाव पर्यवेक्षक  को ज्ञापन सौंपा।

जन सुराज की मांगें अगले 24 घंटे में पूरी नहीं की गईं तो जन सुराज के सभी पदाधिकारी और बांकीपुर प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार को चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे।

Top