नवादा मैं केन्द्रीय विद्यालय चालू.वर्षों का सपना साकार

बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा.09 सितम्बरह
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने आज राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में केंद्रीय विद्यालय नवादा के संचालन हेतु अस्थायी परिसर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आज से केंद्रीय विद्यालय नवादा में बच्चों की पढ़ाई का विधिवत प्रारंभ हो गया।

इस अवसर पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना था, जो आज साकार हुआ है। केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ से नवादा के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। नवादा में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत जिले के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा यहां के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय नवादा के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त नवादा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह केवल एक विद्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि नवादा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।



Top