नवादा के केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक बसंत प्रसाद ने शींएम से मिलकर अपने पंचायत बाघी बरडीहा की जन समस्या से अवगत कराया
जन समस्या का न्याय की गुहार नवादा। बिहार के मुख्यमंत्री से केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक बसंत प्रसाद ने अपने पंचायत बाघी बरडीहा की जन समस्या को लेकर बिहार के  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। 
बाघी बरडीहा के गांव निवासी बसंत प्रसाद ने मुख्यमंत्री  को  जन समस्यांओ की   वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।बाघी 
बरडीहा मे चार कमरे में ही विद्यालय चल रहा है। 620 विद्यार्थी है ।  इस गांव में बच्चियों के लिए अलग से विद्यालय होना चाहिए। उच्च माध्यमिक विद्यालय होना चाहिए।  ग्रामीणों में नाखुश है ।
 मुख्यमंत्री से मांग की कि शिक्षा की  उत्तम व्यवस्था की जाय।  मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए पहल करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री को   समाजसेवी बसंत प्रसाद ,राजेश्वर प्रसाद ,दिनेश कुमार ,अशोक कुमार ,इंजीनियर नवीन कुमार, ऋषभ राज अशोक कुमार ने शाल और बुके देकर  स्वागत किया। मुख्यमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त किया।  
Top