वारिसलीगंज में ₹500 करोड़ से नई चीनी मिल बनेगी.नवादा में फिर लौटेगी गन्ने की मिठास: सांसद विवेक ठाकुर

*
पटना.23 सितम्बर।
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। बिहार मंत्रिमंडल ने वारिसलीगंज के मकनपुर मौजा की 99.39 एकड़ सरकारी भूमि को चीनी मिल की स्थापना हेतु गन्ना उद्योग विभाग को स्थायी एवं निःशुल्क हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। 

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना में ₹500 करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना है और इसके माध्यम से नवादा सहित आसपास के नालंदा, शेखपुरा एवं जमुई जिला के गन्ना किसानों को लाभ मिलेगी। 

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा वारिसलीगंज और नवादा के किसानों की लंबे समय से जुड़ी इस आकांक्षा को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार का हृदय से आभार। क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। विकसित नवादा के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।



Top