बीपींएससी से चयनित एसडीएम प्रीति कुमारी के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन

​कुशवाहा सेवा समिति नवादा द्वारा नवनिर्वाचित एसडीएम प्रीति कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन
नवादा। कुशवाहा सेवा समिति, नवादा (बिहार) के तत्वावधान में आज यहां बीपींएससी से चयनित एसडीएम प्रीति कुमारी के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​समारोह की शुरुआत एक विशाल बाइक रैली के साथ हुई। मिर्जापुर स्थित दो नंबर रेलवे गुमटी से समाज के युवाओं द्वारा 50 से अधिक बाइकों के काफिले के साथ एसडीएम प्रीति कुमारी की अगवानी की गई। यह स्वागत यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कुशवाहा छात्रावास परिसर पहुंची, जहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने करतल ध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ललिता कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व समिति के सचिव रामचंद्र कुमार सोनी ने निभाया। सचिव ने अपने संबोधन में कुशवाहा सेवा समिति के इतिहास, उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
​मूल रूप से कौआकोल प्रखंड के भोरंगबाग गांव की रहने वाली प्रीति कुमारी के पिता नंदकिशोर प्रसाद कोडरमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यरत हैं, जबकि उनका ससुराल मुजफ्फरपुर में है। वक्ताओं ने कहा कि प्रीति कुमारी ने अपनी इस सफलता से मायके और ससुराल दोनों कुलों सहित पूरे समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है। समारोह में समिति के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों द्वारा एसडीएम प्रीति कुमारी को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान उनके पति सनोज कुमार, माता और पिता को भी समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
​सम्मान से अभिभूत होकर एसडीएम प्रीति कुमारी ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस छात्रावास और समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में जब कभी भी यहां के बच्चों को करियर काउंसलिंग या मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, वे समय निकालकर अपने नन्हे-निहालों (छात्र-छात्राओं) का मार्गदर्शन करने अवश्य आएंगी।
​इस गरिमामयी समारोह में समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से संरक्षक अर्जुन प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, भोला प्रसाद, शंभू शरण प्रसाद, राजेंद्र भारती, सियासरण प्रसाद महेश्वर प्रसाद डॉ मनोज कुमार उमेश कुमार निर्मल सुधांशु कुमार डॉ वसंत प्रसाद अशोक कुमार अरुणजय मेहता विजय कुमार, विक्की कुशवाहा गौतम कुमार संजय कुमार यदुनंदन प्रसाद मथुरा प्रसाद दिनेश कुमार दीपक कुमार कमलेश कुशवाहा दयानंद प्रसादडॉक्टर श्रवण कुमार संतोष कुमार वर्मा डॉ विजय कुमार अंजू लता कुमारी रेणु कुमारी संजू रानी राजेश कुमार रविकांत कुमार वर्मा वासुदेव प्रसाद अनुसूया कुमारी चितरंजन कुमार राधे प्रसाद अमित कुमार राकेश कुमार सिद्धार्थ शंकर सनोज कुमार मिथिलेश कुमार अखिलेश कुमार अभिनंदन कुमार कुंदन कुमार सहित कई प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।

Top