1,799 पदों की नियुक्ति वाली दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द

पटना.23 सितम्बर।बिहार की 1,799 पदों वाली दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा पर आज रद्द कर दी गयी है।
BPSSC ने   मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने कारण के रूप में “अपरिहार्य कारण” बताया है और नई परीक्षा की तारीख बाद में जारी करने की बात कही है। 

अब तक विवाद की स्थिति
विज्ञापन: 05/2025
पद: 1,799 सब-इंस्पेक्टर/दारोगा
मुख्य परीक्षा: 27 मई 2026, दो पालियों में हुई थी। मई में करीब 35,857 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा में शामिल होने की सूचना थी।

परीक्षा के बाद पूर्णिया और गया के परीक्षा केंद्रों को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं और प्राथमिकी भी दर्ज हुई। 

इसके बाद EOU ने SIT बनाकर जांच शुरू की।
EOU ने BPSSC से परीक्षा केंद्रों की CCTV फुटेज, केंद्राधीक्षक/वीक्षक/बायोमेट्रिक व जैमर कर्मियों की जानकारी तथा सबसे ज्यादा सफलता वाले टॉप-20 केंद्रों का विवरण मांगा। 

जांच में अभी तक परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने का प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि पूर्णिया और गया से मिले डिजिटल/अन्य साक्ष्यों के आधार पर परीक्षा माफिया के संभावित नेटवर्क की जांच जारी थी।

Top