बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिंए 23 अक्टूबर को मतदान.28 अक्टूबर को होगी मतगणना
पटना.22 सितम्बर। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की आज घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 
षरिषद के 8 वर्तमान सदस्यों का 16 नवम्बर को कार्यकाल समाप्त होने के पहले चुनाव कराया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक पटना , दरभंगा , तिरहुत स्नातकंऔर कोसी स्नातक क्षेत्र और , पटना , दरभंगा , तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 28 अक्टूबर को मतगणना होगी।चचुनाव के लिंए 29 सितम्बर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रंक्रिया शुरु होगी। 6 अक्टूबर तक नामांकन की अंतिम तारीख है।7 अक्टूबर को स्कूटनी और 9 अक्टूबर तक नामांकन पत्र की वापसी होगी। 31 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार.तिरहुत स्नातक सीट सेबशीधर बृजवासी और कोशी स्नातक सीट से डा एन के यादव वर्तमान सदस्य हैं.
वहीं शिक्षक क्षेत्र पटना के नवल किशोर यादव.दरभंगा के मदन मोहन झा.तिरहुत के संजय कुमार सिंह और सारण के अफाक अहमद वर्तमान सदस्य हैं।

Top