वारुण प्रखंड के तेंदुआ गणपत प्राधमिक विद्यालय में 80वां स्वाधीनता दिवस पर भव्य कार्यक्रम. विद्यालय की प्रधान शिक्षिका लक्ष्मी मिश्रा ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के बाद किया राष्ट्रध्वजारोहण
औरंगाबाद.15 अगस्त। जिला में वारुण प्रखंड के तेंदुआ गणपत प्राधमिक विद्यालय में 80वां स्वाधीनता दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका लक्ष्मी मिश्रा ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के बाद राष्ट्रध्वजारोहण किया। विद्यालय परिवार से जुड़े शिक्षकगण सचिता देवी.अंजना कुमारी.मधु कुमारी.वीणा कुमारी एवं जावेद अख्तर तधा विद्यालय की शिक्षा समिति की सचिव विरंजु कुमारी सहित सभी बच्चे और गांव के अन्य कई लोग कार्यक्रम में शरीक धे। अंत में बच्चों के बीच मिठाई बंटी।
Top