कैविनेट का फैसला:9 लाख राज्यकर्मियों के जनवरकी से 2% बढा डीए,60% मिलेगा
पटना,13 मई।
बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की आज यहां पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बैठक में 18 फैसले लिए गए। राज्य के 9 लाख कर्मचारियों का जनवरी 2026 से 2% DA बढ़ा कर 60% किया गया। 

पांच जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सीवान में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुल पांच पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। वहीं वैशाली में 100 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी गई है। बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 की स्वीकृति भी मिली है। 

Top