नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने बढते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज की बखिया उधेडी
पटना,19 मई। बिहार विधानसभा में  नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने मेगलवार को यहां   प्रेस वार्ता की।प्रदेश में बढते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज की बखिया उधेडी। 
उन्होने विस्तार से आपराधिक आंकडा पेश कहा कि 
बिहार में महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करना एवं महिला सुरक्षा (Women Safety) एक महत्वपूर्ण समस्या और चिंताजनक विषय है। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की संख्या के कारण NDA सरकार बिहार में महिला सुरक्षा एक गंभीर समस्या बन गई है।
 
बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब किसी महिला के खिलाफ अपराध के बारे में समाचार सुनने को नहीं मिलता हो। आप प्रतिदिन का समाचार उठाकर देखिए, आपकी रूह काँप जाएगी। चंद दिनों में से अधिक महिलाओं के साथ गैंगरेप और हत्या की घटनाएं हुई है। 
 
हमारा बिहार प्रदेश में खासकर जहां महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। छठी मैया, सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन उसी बिहार में सम्राट चौधरी जी के संरक्षण में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं और अपराध बढ़ना आम बिहारी को परेशान करने वाला है।
 
𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ (इसमें छेड़खानी के मामले नहीं है)।
 
𝟏. दरभंगा में नाबालिग लडकी से गैंगरेप
𝟐. खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप- सहरसा
𝟑. साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम- मुजफ्फरपुर
𝟒. नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या- लखीसराय
𝟓. दुष्कर्म बाद महिला की हत्या - किशनगंज
𝟔. आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया
𝟕. मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा
𝟖. आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म- जमुई
𝟗. किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर
𝟏𝟎. जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी
𝟏𝟏. दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- जमुई
𝟏𝟐. ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज
𝟏𝟑. नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर
𝟏𝟒. चार साल की बच्ची से रेप - पटना
𝟏𝟓. आम चुनने गई 𝟕 साल की बच्ची से दुष्कर्म- सहरसा
𝟏𝟔. महिला से सामूहिक बलात्कार- जमुई
𝟏𝟕. बेहोशी की हालत में मक्के की खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला- भागलपुर
𝟏𝟖. रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या- पटना
𝟏𝟗. खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड- बांका
𝟐𝟎. पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म
𝟐𝟏. स्कूल से लौट रही 𝟓 साल की मासूम के साथ बलात्कार- पटना
𝟐𝟐. नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना
𝟐𝟑. महिला से दुष्कर्म - सुपौल
𝟐𝟒. मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण!
𝟐𝟓. घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म - पटना
𝟐𝟔. दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी- मधेपुरा
𝟐𝟕. पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बेगूसराय
𝟐𝟖. नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद - बक्सर
𝟐𝟗. टाफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म- बेतिया
𝟑𝟎. बेलागंज में ट्रेन से उतरीं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म- गया
𝟑𝟏. छात्रा से दुष्कर्म - पटना
𝟑𝟐. महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा
𝟑𝟑. दुष्कर्म बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका- पटना
𝟑𝟒. किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना
𝟑𝟓. नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा
𝟑𝟔. घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म- गया
𝟑𝟕. नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा
𝟑𝟖. ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर
𝟑𝟗. पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना
𝟒𝟎. घर में सोयी नाबालिग से दुष्कर्म - सारण
𝟒𝟏. दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज
𝟒𝟐. मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया
𝟒𝟑. 𝟏𝟔 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या - बख्तियारपुर, पटना
𝟒𝟒. चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप- छपरा
𝟒𝟓. सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी
𝟒𝟔. महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म- पूर्णिया
𝟒𝟕. महिला के साथ गैंगरेप- कटिहार
𝟒𝟖. दो बच्चियों के दुष्कर्म बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका- मुजफ्फरपुर
𝟒𝟗. दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार
𝟓𝟎. युवती के साथ बलात्कार- पटना
 
चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है, आपमें इंसानियत ज़िंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतज़ार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है। बिहार में मातृ शक्ति असुरक्षित है और ये महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं?
 
क्या मुख्यमंत्री जी जानते हैं कि बिहार की 65% महिलाओं में खून की कमी है?
 
मैंने दो दिन पहले भी मीडिया में प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि चुनावों में जीविका दीदियों को ठगने वालों ने अब जीविका दीदी रसोइयों में गैस सिलेंडर बंद कर दिया है। प्रसूता को पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा। जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। महिलाओं को समय पर उपचार और पोषण नहीं मिल रहा और ये बात करते हैं महिला उत्थानकी?
वोट लेने के लिए चुनावों के बीच 2 करोड़ महिलाओं को ₹10,000 बाँटने वाले अब मौनी बाबा बन गए है। उन महिलाओं को ₹2 लाख रुपए की दूसरी किस्त कब दी जाएगी ये बताओं? 10 हज़ार में वोट खरीद कर 2025 से 2030, फिर से नीतीश का नारा देने वाले नीतीश तो फिनिश हो गए, अब 2 लाख नहीं दिए तो वही महिलायें अब BJP का The End करेंगी।
 
प्रधानमंत्री ने हाथ खड़ा कर दिए है। मोदी जी कह रहे है कि ये मत खाओ, ये मत पहनो, यहाँ मत घूमने जाओ, गाड़ी में मत चलो, ये मत ख़रीदों- लेकिन ख़ुद चुनाव आयोग की मदद से 10 हज़ार में वोट ख़रीदते है।
 
ये सरकार बिहारवासियों को बेवक़ूफ़ बना रही है। जाति विशेष के ख़िलाफ़ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और ख़ुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती। वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे?

Top