सांसद विवेक ठाकुर ने राज्यपाल से की मुलाकात

पटना.18 अगस्त।
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई जल्द से जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। साथ हीं सांसद ने राज्यपाल को नवादा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने को लेकर पिछले दो सालों में हुए घटनाक्रम से भी अवगत कराया।

सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में नवादा जिला के किसी भी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई नहीं होती है। छात्र-छात्राओं को पीजी की पढ़ाई के लिए आज भी मगध विश्वविद्यालय, गया जाना पड़ता है। जिससे उन्हें विशेषकर लड़कियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सांसद विवेक ठाकुर ने राज्यपाल से नवादा जिला स्थित के. एल. एस. कॉलेज नवादा, टी. एस. कॉलेज हिसुआ तथा एस. एन. सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज में अविलंब स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए नवादा में अविलंब स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया है।



Top