बिहार विधानसभा के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगी आवश्यक सुविधाएं

पटना.11 सितम्बर। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल ऐप आधारित ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ विकसित करने का निर्देश विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह को दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा मोबाइल ऐप विकसित किया जाए, जिसके माध्यम से वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को विभिन्न सुविधाओं, सेवाओं एवं आवश्यक जानकारियों की उपलब्धता एक ही प्लेटफॉर्म पर सुनिश्चित हो सके। इस ऐप के माध्यम से वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को यात्रा/ दैनिक भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, अतिथि निवास की सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मोबाइल ऐप के माध्यम से ही सुविधाओं के संबंध में वे अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, सभा सचिवालय द्वारा व्हाट्सएप्प एवं मैसेज के माध्यम से भी वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जायेंगी। 

अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से विधान सभा सचिवालय की सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित बनाया जाएगा। 

 अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह द्वारा इस दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

*

Top