सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान- सरकारी बसों में NEET 2026परीक्षार्थियों के लिए आवागमन पूरी तरह निःशुल्क
पटना,23 मई।
बिहार सरकार ने NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में परीक्षार्थियों के लिए आवागमन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने X पर पोस्ट अपने बयान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन, राज्य के विभिन्न मठ-मंदिरों तथा गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह किया है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग किया जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मालूम हो कि 3 मई को आयोजित नीट 2026 परीक्षा पेपर लीक होने के कारण नद्द कर सीबीआई जांच हो रही है। एनटीए ने 21 मई को फिर से परीक्षा का कार्यक्रम तय किया है।पिछली परीक्षा में करीब 23 लाख परीक्षार्थी शरीक हुए थे।बिहार में 1.60 लाख परीक्षार्थी थे।मेडिकल कालेजों में एडमिशन के लिए नीट की परीक्षा ली जाती है।

Top