नवादा के फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में कजरी नृत्य, मेहंदी, राखी प्रतियोगिता एवं राखी उत्सव का भव्य आयोजन: खुशी और आराध्या ने मारी बाजी

बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
​नवादा। न्यू एरिया स्थित फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार (27 अगस्त 2026) को रक्षाबंधन व श्रावणी उत्सव के उपलक्ष्य में कजरी नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता और हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से संपूर्ण विद्यालय परिसर आनंदोत्सव में सराबोर रहा।

छात्र एवं ​छात्राओं ने अपनी अद्भुत कलात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक मेहंदी और राखियां तैयार कीं। मेहंदी प्रतियोगिता में वर्ग 7 की छात्रा खुशी प्रियदर्शी ने शिक्षिका श्वेता वर्मा के हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राखी निर्माण प्रतियोगिता में आराध्या वर्ग 7 द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित राखी सर्वोपरि रही। राखियों की सुंदरता और विशिष्टता के कारण निर्णायक मंडल के लिए विजेताओं का चयन करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा।

​समारोह के दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भ्रातृ-प्रेम का परिचय दिया, जबकि छात्रों ने अपनी बहनों की रक्षा की शपथ ली। मनमोहक कजरी नृत्य की विद्यार्थी-नर्तकी आकृति,सोनाली,खुशी,अन्नू सहित सभी बाल विद्यार्थी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर , विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

 *​विद्यालय के सभापति प्रोफेसर विजय कुमार* ने अपने संबोधन में कहा कि FRONT LINE PUBLIC SCHOOL नवादा का एक मात्र ऐसा शैक्षणिक संस्थान है जहाँ "संस्कार के साथ शिक्षा और अनुशासन के साथ परीक्षा" की परंपरा को प्राथमिकता दी जाती है। *प्राचार्य नवदीप कुमार सिन्हा* ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

​कार्यक्रम का सफल संयोजन *प्रवीण कुमार एवं किरण कुमारी की अध्यक्षता* में संपन्न हुआ। वही प्रिन्स कुमार एवं आर्यन कुमार की वीडियोग्राफी लाजवाब रही। 

​निर्णायक मंडल:
​ *मेहंदी प्रतियोगिता:* अच्युतानंद, गोपाल कुमार एवं संतोष कुमार , अजय कुमार
 *​राखी प्रतियोगिता:* सुमन कुमारी, बिनीता बाला एवं नितुल कुमारी
 *​कजरी नृत्य:* नेहा, प्रीति एवं श्वेता वर्मा , ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

​कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया , पारितोषिक से सम्मानित किया गया। संपूर्ण आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला।

Top