सुप्रीम कोर्ट ने  गोपालगंज डीएम जी कृष्णय्या हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का आदेश किया  रद्द
नंई दिल्पली/पटना।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को गोपालगंज डीएम जी कृष्णय्या हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द कर दिया। पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया है।
 जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने आईएएस अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया।
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पब्लिक सर्वेंट की हत्या के दोषी को प्रीमैच्योर रिलीज के योग्य ठहराने वाली बिहार सरकार की नीति को गलत ठहराया।
कोर्ट ने कहा कि बिना कारण के 2023 में रिहाई नीति बदली गई। वर्ष 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में जुलुस के दौरान गुजरते समय भीड़ ने हत्या कर दी थी। इसी मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा मिली। बिहार सरकार की फैसले की वजह से आनंद मोहन 14 साल जेल काटने के बाद 24 अप्रैल 2023 को रिहा हो गए धे।
पीठ ने बिहार सरकार के अप्रैल 2023 के संशोधन को असंवैधानिक घोषित करते हुए कहा कि यह बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य और वास्तविक औचित्य के अचानक किया गया बदलाव था। राज्य सरकार इसके पीछे कोई तार्किक और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित नहीं कर सकी।बिहार की पूर्ववर्ती सजा माफी नीति के तहत ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों की हत्या के दोषियों को कम से कम 20 साल की सजा पूरी किए बिना समयपूर्व रिहाई की पात्रता नहीं थी। लेकिन अप्रैल 2023 में बिहार जेल मैनुअल, 2012 के नियम 481(1)(ए) में बदलाव कर इस श्रेणी के दोषियों को भी रिहाई के लिए पात्र बना दिया गया। इसी संशोधन के बाद आनंद मोहन 24 अप्रैल 2023 को करीब 14 साल जेल में बिताने के बाद रिहा हो गए थे।
आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद एमपी और बेटे चेतन आनंद एमएलए हैं।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को सुनवाई का अवसर देने के बाद सजा माफी पर नए सिरे से विचार करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पीड़ित परिवार की आपत्ति पर विचार करना जरूरी है, लेकिन उसकी आपत्ति को अंतिम वीटो नहीं माना जा सकता।

Top