चिकित्सक-दिवस पर सम्मानित किए गए अनेक चिकित्सक
धरती के भगवान माने जाते हैं चिकित्सक, सेवा-भावना से करें कार्य: डा प्रमोद चंद्रवंशी 
पटना,29जून। चिकित्सक धरती के भगवान माने जाते हैं। उनकी सेवाओं से संसार निरामय होता है। इसीलिए चिकित्सक सदा सम्मान के पात्र हैं। प्रत्येक चिकित्सक से सेवा की भावना से उपचार-कार्य करने की अपेक्षा की जाती है । हमें विरासत में मिली हमारी प्राचीन-चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद एवं प्राचीन जीवन-पद्धति को अपनाना चाहिए । अपने विरासत पर हमें गर्व और उसकी शिक्षाओं पर आचरण करना चाहिए, जिसमें योग भी शामिल है ।

यह बातें, चर्चित स्वयंसेवी संस्था “नई दिशा परिवार” के तत्वावधान में, मंगलवार को, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएसन सभागार में आयोजित संगोष्ठी-सह-सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए, बिहार के कला-संस्कृति मंत्री ने कही। 

सुप्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ० गोपाल प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन संस्था के सचिव राजेश राज ने और अतिथियों का स्वागत संस्था के मुख्य संरक्षक राजेश बल्लभ ने किया |

समारोह के मुख्य अतिथि और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने कहा कि डा विधान चंद्र राय का जन्म पटना में हुआ था। उनका जन्म और उनकी मृत्यु एक ही दिन १ जुलाई को हुई थी। उनका जीवन मानव-सेवा और राष्ट्र-सेवा का अनुपम उदाहरण है। वे बंगाल के मुख्यमंत्री रहते आदर्श शासन-व्यवस्था की नीव रखी। आज महँगी हो रही अंग्रेजी चिकित्सा-सेवा पर कई प्रश्न भी उठ रहे हैं। चिकित्सा-सेवा को व्यवसाय बनने से बचाना होगा। 
इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेल्थ एक्सलेंसी अवार्ड से पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा , डॉ. (प्रो.) एस.अद्वैत कृष्णा ,डॉ. दिवाकर तेजस्वी, डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ. तर्जनी शंकर, डॉ. ज्योति प्रकाश , डॉ. पूजा, डॉ. सीतेश कुमार कर्ण, डॉ. कुमार अभिनव ,डॉ राजीव कुमार, डॉ. त्रिलोकी गोलवारा ,डॉ. अनिल कुमार (नवादा), डॉ. आर. पी. सिंह (होमियोपैथ चिकित्सक),डॉ. आर. के. गुप्ता ,डॉ. कौशल कुमार ,डॉ. अभिनव सिंह ,डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. आनंद शंकर ,डॉ. मयंक अस्मित, डॉ विकाश कुमार को “हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया । स्वाथ्य जागरुकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेल्थ अवेयरनेस अवार्ड अभिषेक कुमार , अमित कुमार , अभिषेक श्रीवास्तव , कुमार पंकज सिन्हा, मनोज कुमार, मो. वासिम अंसारी ,मुकेश कुमार वर्मा , मोहित कुमार, शैल सिंह ,धीरेन्द्र गुप्ता ,प्रेम कुमार को “हेल्थ अवेयरनेस अवार्ड” प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चन्द्रवंशी, कमल नयन श्रीवास्तव ने राष्ट्र के -निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषयक अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि चिकित्सक राष्ट्र और समान के सजग प्रहरी हैं। अपने अध्यक्षीय भाषण मे खयातिनाम चिकित्सक पद्म श्री गोपाल प्रसाद सिन्हा ने डॉ. विधान चंद्र रॉय को नमन किया और कहा की पूरा राष्ट्र उनकी स्मृति में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाता है |

समारोह मे सांस्कृतिक कार्यक्रम में उजाला राज और प्रियांशी आर्य ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया |
समारोह को सफल करने मे उज्जवल राज, ऋतू राज, परितोष कुमार, नागेन्द्र पंडित, सुरज कुमार, युवराज, कौशल कुमार, सोनी प्रिया, पिंकी शर्मा, संजना आर्य आदि की सक्रिय भूमिका रही |
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ समाज सेवी शिव प्रसाद मोदी ने दिया |


Top