नवादा में दलित समाज की बिटिया की शादी में  लाखों का सामान उपहार स्वरूप समाजसेवी  कमलेश सैनी ने दिया
नवादा में शुक्रवार को   रोह प्रखंड के हेमजाचक गांव में दलित समाज के मनोज राम  की बिटिया की शादी में समाजसेवी कमलेश सैनी ने अभिनंदन ट्रस्ट के माध्यम से लाखों का शादी का सामान उपहार स्वरूप  उनके घर पहुंच कर दिया।  वर-वधु के मंगल भविष्य की कामना की। 
  बिटिया के पिता मनोज राम  सामान को देखते ही खुशी से झूम उठे । उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि नवादा के समाजसेवी गोदरेज, पलंग, सोफा सेट, बर्तन के साथ 130 सामान  देकर मदद करेंगे।
 समाजसेवी सैनी को  धन्यवाद दिए। इस मौके पर   डॉ सत्येंद्र कुमार वर्मा  ने कहा कि इस तरह का कोई सहयीग जो लेना चाहते है हम से संपर्क करे। हम सभी लोग मिलकर सहयोग देने का काम करेंगे ।
इस मौके पर सटू सिंह चंद्रवंशी भी उपस्थिति रहे।
Top