मेट्रो रेल परियोजना का 02 जुलाई मलाहीपकड़ी तक विस्तारीकरण का  किया जायेगा लोकार्पण
जापान के60% सहयोग से पटना रेल प्रोजेक्ट (पटना मेट्रो) का अनुमानित खर्च ₹13,365 करोड़ है। विधानसभा चुनाव के पहले सींएम नीतीश कुमार ने पहला  हिस्सा (प्राथमिक कॉरिडोर) ट्रासपोर्टनगर बैरिया से पहले से ही चालू है, और अन्य हिस्सों व भूमिगत सुरंगों पर काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना को पूर्ण रूप से 2028 तक पूरा किया जाना निर्धारित है।
परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत।

परियोजना के विभिन्न स्थलों पर समानांतर रूप से कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।

निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश।

पटना मेट्रो रेल परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की सतत समीक्षा करने का निर्देश।

पटना 29 जून । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने न्यू आईएसबीटी से अकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर 1 तथा न्यू आईएसबीटी से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक चल रहे कार्यों सहित पूरे परियोजना की कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इससे शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी साथ ही समय की भी बचत होगी। पटना मेट्रो शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनानेवाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना एवं समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करें।पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण, ट्रैफिक प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना तैयार करें - मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी एवं वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के विभिन्न स्थलों पर एक साथ तेजी से कार्य किए जाएं, ताकि
 निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी की जा सके। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की सतत् समीक्षा करें और समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से राजधानीवासियों को सुरक्षित, तेज,आधुनिक एवं
 विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी तथा लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाना आवश्यक है।

बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

।

Top