बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव में रोलोमो को लगा बड़ा झटका, मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट  के चुनाव में
पटना,09 जून।बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव में भाजपा-जदयू ने 4-4 सीटें बांट ली, राजद की एक सीट बची, लोजपा का खाता खुला, रोलोमो को लगा बड़ा झटका, मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट 
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिपद सदस्य बननै का नहीं मिला मौका, मंत्री पद छोडेंगे?

 अपने फेसबुक पर पोलिटिशन लिखा। रालोमो अध्यक्ष एवं सासंद उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे हैं दीपक प्रकाश। भाजपा से दूसरी बार उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका। लोकसभा चुनाव में भाजपा से वागी बन पवन सिंह के काराकाट से लडने पर उपेन्द्र कुशवाहा की बुरी हार हुई थी। हांलाकि भाजपा ने ही उन्हे राज्यसभा सदस्य बनाया है।

दूसरा बडा झटका बिना किसी सदन का सदस्य रहे बिना दूसरी बार मंत्री बने दीपक प्रकाश को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। दीपक सियासी संकट में पडे, अब मंत्री का पद छोडने की विवशता आ पडी।

उधर उपेन्द्र कुशवाहा ने स्पष्ट कह दिया है कि एक पद के लिए पार्टी का अस्तित्व नहीं समाप्त करेंगे। 
जानकारों का कहना है कि भाजपा की ओर से रालोमो पर विलय करने का दबाव धा। नहीं मानने पर ही भाजपा सै दीपक को परिषद का टिकट नहीं मिला। 
उधर दीपक को किसी सदन का सदस्य रहे वगैर दूसरी बार मंत्री बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर हुई है। कहा गया है, संविधान की भावना के विपरीत दोबारा मंत्री बनाया गया है।

18 जून को बिहार विधान परिषद की नौ सीटों और एक सीट के लिए उपचुनाव को लेकर आज नामांकन के अंतित दिन सीट के बरावर ही उम्मीदवार होने से सबों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के दिन समाप्त होते ही सबों को निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट मिल जायेगा।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा से खाली हुई सीट के उपचुनाव के लिए जदयू के ललन प्रसाद चुने जायेंगे।

नो सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए जदयू से निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री), भारती मेहता और शिवरानी देवी प्रजापति, भाजपा से संजय मयूख, पवन सिंह, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित, लोजपा (आर) से अशरफ अंसारी तथा राजद से सुनील कुमार सिंह ने नामांकन किया है।

नव नर्विचित सदस्यों का कार्यकाल 28 जून के बाद शुरु होगा। 
परिषद में दो सीटें फिलहाल सीएम सम्राट चौधरी और विधायक भगवान सिंह के विधायक बनने से खाली है। संजय मयूख,, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा, भीष्म सहनी, मो फारुख, सुनील कुमार सिंह और समीर कुमार सिंह का कार्काल भी 28 जून को समाप्त होगा। इस बार के चुनाव में लोजपा का विधान परिपद में भी एक सदस्य से खाता खुलेगा। कांग्रेस, और राजद को नुकसान हुआ है।

Top