बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मौनसून सत्र के पहला दिन 87,383 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश
 पटना.20 जुलाई। 
बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मौनसून सत्र की बैठक आज से शुरु हो गयी। 
वित्त मंत्री विजैन्द्र प्रसाद यादव ने ₹87,383 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। 
विधानसभा की बैठक स्पीकर डा.प्रेम कुमार और परिषद की बैठक चेयरमैन अवधेश नारायण सिंह के प्रारंभिक संबोधन से शुरु हुई।

प्रथम अनुपूरक बजट में वार्षिक स्कीम के लिंए ₹50 हजार करोड़ और स्थापना व प्रतिबद्ध व्यय के लिंए ₹30 हजार करोड़ का प्रावधान है। चाल वित्तीय वर्ष के लिंए मूल बजट ₹3.47 लाख करोड़ स्वीकृत है।
चालू मानसून सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट से संबंधित विनियोग विधेयक के अलावे 13 विधेयक पेश हौंगे। 24 जुलाई तक बैठक तय है।


Top