सीएम सम्राट चौधरी ने 11 सीनियर आईएएस और 16 आईपीएस अफसरों का  किया तबादला
 मुख्यमंत्री सचिवालय में  लोकेश कुमार अंर  संजय कुमार सिंह को सचिव के पद पर तैनात किया गया है । 
पटना, 10 अप्रैल। बिहार सरकार ने 11  वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ 16 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है. कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया, वे संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. एचआर श्रीनिवास अब समाज कल्याण के एसीएस होंगे. संतोष कुमार मल्ल आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव बने. यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और विभागों में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया गया है.

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... 16 आईपीएस-11 आईएएस का तबादला, कुमार रवि बने स्वास्थ्य विभाग के सचिव

 सीएम सम्राट चौधरी ने 11 सीनियर आईएएस का भी तबादला किया गया है रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस और 11 आईएएस की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें सीएमओ में तैनात  कुमार रवि और चंद्रशेखर सिंह को हटा दिया है। आनंद किशोर वित्त से हटे, ऊर्जा, जल संसाधन आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण विभागों सहित कई फेरबदल किए गए हैं। 

कुमार रवि को मिली नई जिम्मेदारी
पूर्व सीएम नीतीश कुमार के खास आईएएस में से एक माने जाने वाले कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का मंत्री बनाया गया है। कुमार रवि संसदीय कार्य विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एचआर श्रीनिवास अब समाज कल्याण विभाग के एसीएस होंगे। इनके पास पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल अब आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव होंगे। मल्ल जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग तथा विशेष कार्य पदाधिकारी स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह अब पर्यटन विभाग के सचिव होंगे. इनके पास विज्ञान प्रविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार होगा यह मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार अब स्थानिक आयुक्त, 
मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव अब सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे. इनके पास मध्य निषेध उत्पादन एवं उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव के साथ-साथ अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड तथा बिहार स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड पटना का प्रबंध निदेशक तथा सामान्य प्रशासनविभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह अब वित्त विभाग के सचिव होंगे. संजय सिंह के पास वाणिज्य कर विभाग, वाणिज्य कर आयुक्त, अपर आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर तथा सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

इनके भी बदले विभाग
कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार को सचिव, भवन निर्माण विभाग बनाया गया है. इनके पास कला संस्कृति विभाग के सचिव के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त तथा बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह अब स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन नई दिल्ली बनाए गए हैं. मनोज सिंह निवेश आयुक्त मुंबई के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव चंद्रशेखर सिंह अब सचिव, जल संसाधन विभाग होंगे. इनके पास सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड तथा बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. डॉ चंद्रशेखर सिंह पटना के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं.

सहयोग समितियां के निबंधक रजनीश कुमार सिंह अब महानिरीक्षक कर एवं सुधार सेवाएं होंगे. इनके पास निबंधक, सहयोग समितियां, अपर निदेशक कार्यक्रम अनुश्रवण, बिहार विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.

16 आईपीएस अधिकारी बदले

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नैयर हसनैन बीसैप भेजे गए
वहीं, नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जिम्मेदारी दी गई है। विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, असैनिक सुरक्षा के एडीजी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी परेश सक्सेना को इसी विभाग में पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है।

तकनीकी सेवाएं एवं संचार के एडीजी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के एडीजी होंगे।

बजट, अपील एवं कल्याण के एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे में एडीजी बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रोविजनिंग अजीताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

एडीजी (प्रशिक्षण) संजय सिंह अब एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) होंगे। चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है।

विकास वैभव बने मगध के आईजी
एडीजी सुरक्षा अमृत राज को एडीजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग (विशेष शाखा) के विशेष सचिव केएस अनुपम को अपराध अनुसंधान विभाग में एडीजी (कमजोर वर्ग) बनाया गया है।

विकास वैभव को बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद से हटाकर मगध क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। रेलवे आईजी पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग बनाया गया है।

वहीं, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

Top