38 दिनों के लिए मीनाक्षी मदन राय बनीं पटना हाईकोर्ट की नयी 48वीं चीफ जस्टिस

   पटना,05 जून । सिक्किम हाईकोर्ट की सीनियर जज जस्टिस मीनाक्षी मदन राय आज पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस बनीं। वे पटना हाईकोर्ट की दूसरी महिला और 48वीं चीफ जस्टिस हैं । मीनाक्षी मदन राय बनीं पटना हाईकोर्ट की नयी 48वीं चीफ जस्टिस 

   पटना,05 जून । सिक्किम हाईकोर्ट की सीनियर जज जस्टिस मीनाक्षी मदन राय आज पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस बनीं। वे पटना हाईकोर्ट की दूसरी महिला और 48वीं चीफ जस्टिस हैं । वह 12 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाली हैं।
लोकभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हससैन ने चीफ जस्टिस को शपथ दिलाईं। सीएम सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग समारोह में शरीक हुए।

इससे पूर्व गुजरात हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा एम दोशित ने 10 जुलाई 2010 को पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में पटना हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण किया था। 
इससे पूर्व गुजरात हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा एम दोशित ने पटना हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 10 जुलाई 2010 को पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में पटना हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण किया था।

Top