बिहार विधान  परिषद के भाजया के सदस्य देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

पटना.31 जुलाई। बिहार विधान  परिषद के भाजया के सदस्य देवेश कुमार ने आज परीषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा पत्र सभापति अवधेश नारायण सिंह के हाथ सौंप दिया। सभापति ने इसकी पुष्टि के साथ कहा कि एक-दो दिनों में उनका फैसला होगा।श्री कुमार राज्यपाल के मनोनयन कोटे शे त्तकालीन सींएम नीतीश कुमार की सिफारिश पर अन्य 11 के साथ सदस्य म।नोनीत हुंए थे।सबों का कार्यकाल 18 मार्च 2027 को समाप्त होगा।
समझा जा रहा है कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के लिए भाजपा ने देवेश कुमार की परिषद की सीट करवा रही है। मंत्री रहते दीपक को परिषद का सदस्य बनाये जाने पर हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती  है।
 रालोमो के अध्यक्ष सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को किसी सदन का सदस्य रहे वगैर दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। नीतीश मंत्रिपरिषद के बाद दीपक सम्राट मंत्रिपरिषद के दूसरी बार 6 मई को सदस्य बनाये गये हैं। छह महोने के लिए  किसी सदन का सदस्य रहे वगैर मंत्री बनाने के संवैधानिक प्रावधान का दीपक प्रकाश के मामले में अनदेखी की शिकायत लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका विचाराधीन है।कोर्ट ने सरकार से जबाव तलव किपा है कि दीपक छह माह से अधिक बीत जाने पर भी  कैसे मंत्री बने हैं। हालांकि दीपक 6मंई को दूसरी बार मंत्री बने हैं.तब 6 नवम्बर तक मंत्री बने रहने पर मेरी नजर में कोंई कानूनी अड़चन नहीं है। परंतु किसी एक व्यक्ति को  ऐसी छूट मिलने को संविधान की भावना को चोट के दृष्टि से देछा जा रहा है।

.

Top