बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने हाल ही में अपने संदेश में राज्य के विकास और भविष्य की दिशा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने हाल ही में अपने संदेश में राज्य के विकास और भविष्य की दिशा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनने के बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और लगातार विकास के कार्य किए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग—हिंदू, मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित—के लिए काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं।

साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले वर्षों (2025 से 2030) के लिए सरकार ने 7 प्रमुख संकल्प तय किए हैं, जिनके जरिए बिहार को और तेज़ी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा।

केंद्र सरकार के सहयोग का भी उन्होंने जिक्र किया और प्रधानमंत्री का आभार जताया।
अपने संदेश में Nitish Kumar ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और नई सरकार अब राज्य का कार्यभार संभालेगी। उन्होंने नई सरकार को पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही और विश्वास जताया कि बिहार आगे भी प्रगति करता रहेगा।
अंत में उन्होंने राज्य की जनता का धन्यवाद करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Top