बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 11 सितम्बर  :- बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई। लोक सेवक आवास स्थित संकल्प में आज बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

Top