पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त सात जजों ने ली शपथ, जजों की संख्या 37 से बढ़ कर हुई 44

पटना,15 जून। पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त सात जजों ने ली शपथ, जजों की संख्या 37 से बढ़ कर हुई 44 हौ गई।
पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने सोमवार को नवनियुक्त सात जजों को पद की शपथ दिलाई। इससे जजों की संख्या 37 से बढ़ कर 44 हो गयी है। पटना हाईकोर्ट जजों के 53 स्वीकृत हैं।
हाईकोर्ट के शताब्दी हाल में नवनियुक्त सात जजों को शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जज, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र, अधिवक्तागण, विभिन्न पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता संघों के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा,वरीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव,सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप, पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। नवनियुक्त जजों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। 
अधिवक्ता रंजन कुमार झा, कुमार मनीष तथा राज कुमार को पटना हाई कोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं राणा विक्रम सिंह, विकास कुमार, गिरिजेश कुमार तथा आलोक कुमार को दो वर्षों की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Top