नवादा के मॉडर्न रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र शांतनु राज ने -JEE Advanced में हासिल की ऑल इंडिया 875वीं रैंक
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा। IT-JEE Advanced में मॉडर्न रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र शांतनु राज ने हासिल की ऑल इंडिया 875वीं रैंक, विद्यालय में जश्न का माहौल
​नवादा: प्रतियोगिता परीक्षाओं के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले अग्रणी संस्थान मॉडर्न रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल (लाईन पार, मिर्ज़ापुर, नवादा) के एक पूर्व छात्र ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक IIT-JEE Advanced में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विद्यालय के बुनियादी छात्र रहे शांतनु राज ने देश भर के लगभग 16 लाख परीक्षार्थियों के बीच 875वां ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता और पूरे नवादा जिले का गौरव बढ़ाया है।
​शांतनु राज की यह सफलता विद्यालय के मजबूत बुनियादी शिक्षण का प्रमाण है। इससे पूर्व भी वे इसी विद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए नवोदय विद्यालय तथा सिमुलतला आवासीय विद्यालय दोनों की प्रवेश परीक्षाओं में अंतिम रूप से चयनित हो चुके थे, जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए अंतिम रूप से सिमुलतला आवासीय विद्यालय में जाने का निर्णय लिया था। संस्थान से अब तक सैकड़ों बच्चे नवोदय, सैनिक और सिमुलतला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होकर अपनी सफलता का परचम लहरा चुके हैं।
​निदेशक एवं विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित:
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। संस्थान के निदेशक श्री रामचंद्र कुमार सोनी एवं समस्त शिक्षक गणों ने सफल छात्र शांतनु राज को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
​इस अवसर पर निदेशक रामचंद्र कुमार सोनी ने शांतनु को बधाई देते हुए कहा, "शांतनु की यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी वे जब कभी नवादा आएंगे, तो विद्यालय के बच्चों के बीच आकर अपनी कामयाबी के अनुभव साझा करेंगे और उनका उचित मार्गदर्शन करेंगे।" समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन ने शांतनु राज के उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय निदेशिका पायल वर्मा प्राचार्या बॉबी कुमारी शिक्षक सचिन कुमार विक्रम कुमार योगेंद्र सिंह अभिषेक कुमार राहुल कुमार ब्रेव ब्रांच प्राचार्य सच्चिदानंद प्रसाद सिन्हा शीला कुमारी शिल्पी कुमारी ममता कुमारी संजू कुमारी रिंकी कुमारी सविता कुमारी कीर्ति कुमारी मुनेश्वर प्रसाद रवि कुमार दिनेश प्रसाद आशुतोष कुमार पूनम कुमारी रंजन कुमार पूजा कुमारी सत्येंद्र कुमार राहुल कुमार सोनी कुमारी शिवानी कुमारी प्राची कुमारी मुन्ना कुमार शर्मा एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Top