विधान परिषद उपचुनाव में सत्तारुढ राजग को बडा झटका
विधान परिषद उपचुनाव में सत्तारुढ राजग को बडा झटका,राजद ने जदयू को हराया 
पटना,14 मई। बिहार विधान परिषद की एक सीट के उपचुनाव में आज सत्तारुढ राजग को बडा झटका लगा। राजद ने जदयू की सीट जीत ली।
 स्थानीय प्राधिकार भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद समर्थित सोनू कुमार राय जीते।  ये पूर्व विधान पार्षद लालदास राय के बेटे हैं।वहीं चुनाव हारने  वाले कन्हैया प्रसाद भी जदयू विधायक राधाचरण सेठ के पुत्र हैं उन्ही के इस्तीफा से खाली सीट के लिए उपचुनाव हुआ है।
-इन्होंने जदयू समर्थित कन्हैया प्रसाद को 354 वोट से हराया। 
-कन्हैया, संदेश विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक राधा चरण शाह के पुत्र हैं। कारोबारी सेठ पहले राजद के विधान पार्व थे।
 जदयू के बागी और बाद में निष्कासित मनोज कुमार उपाध्याय को 657 वोट मिले। ये भोजपुर-बक्सर वार्ड महासंघ के समर्थित प्रत्याशी थे।
निर्वाचन आयोग के अनुसार उपचुनाव में 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस सीट पर कुल 6,086 मतदाता थे, जिनमें 2,832 पुरुष और 3,254 महिला मतदाता शामिल थे। चुनाव मैदान में कुल छह उम्मीदवार उतरे थे।
75  सदस्यीय परिष में स्थानीय निकाय क्शेत्र की 24 सीटें हैं। इन सीटों से जीते सदस्र्यों का 6 वर्षों का कार्यकाल 2028 में समाप्त होगा। एक-तिडह।ई सीटों लिए द्ववार्नाषिक चुनिव का क्रम ढ भंग होने से एक साथ सभी सीटों के लिए चुनाव कराया गया था। यहसंविधान के प्रावधान के अनुरूप नहीं है।इससे संबंधित मामला सुप्रीम ओर्ट में विचाराधीन है।पिछला चुनाव सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने की शर्त पर यह कहते हुए कराया गया था कि उसके अनुरूप लाटरी से तय होगा कि कौन सदस्य कब द्विवार्षिक चुनाव से प्रभावित होंगे।

Top