सुरक्षा की सियासत: राबडी-तेजस्वी  ने लौटाई सुरक्षा
पटना,06 जून। राबडी देवी का बंगला खाली करने की कार्रवाई का विरोध के बीच सुरक्षा की सियासत शुरु हो गयी है। आज  राबडी देवी ने 10 सर्कुलर रोड पर तैनात सुरक्षा  हटवा दी है।तेजस्वी  ने भी अपनी मां के अनुसरण में वाई + की मिली सुरक्षा लौटा दी है।
हाल में सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की है।लालू प्रसाद को मिली जेड+ की सुरक्षा में कटौती के साथ किसे किस प्रकार की सुरक्षा मिलेगी,इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। पूर्व सीएम के नाते लालू प्रसाद
  -राबडी देवी को   2005 में मिला 10 सर्कुलर रोड के सरकारी बंगला में अब विपक्ष के नेता के रूप   रहती हैं ,उसे भी खाली कर 39 हार्डिंग रोड सरकारी बंगला में जाने का सरकारी फरमान है।
नवम्वर ,2025 में तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने ही बंगला बदलने का आदेश दिया था।सम्राट चौधरी सरकार ने 29 मई को फिर नोटिस दकर बंगला खाली कलने और 15 दिनों का अल्टीमेट्म दिया है।राबडी देबी ने किसी भी हालत णें बंगला नहीं करने की ठानी है।साथ में सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती दी है कि वे फोर्स के बल खाली करवा लें।
उधर सीएम सम्राट चौधरी ने बडे तल्ख तेवर में क। हे कि कोई सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं है।हर हाल में सरकार के आदेश पर खाली करना ही होगा।
अब सरकार और लालू परिवार के बीच बंगला और सुरक्षा को यलेकर सधा प्रशासनिक और राजनीतिक जंग शुरु हो गई है।
चर्चा है कि निकट भविष्य में लालू परिवार सरकारी बंगला छौड नवनिर्मित कोठी में जाने की तैयारी में हे।
राबडी देवी और तेजस्वी यादव को विप
क्ष के नेता के नाते कैविनेट मंत्री का दर्जा और सारी सुविधायें यथा बंगला,वेतन,भत्ता ,वाहन आदि की सुविथायें देय हैं।




Top