सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करें अधिकारी, बिहार के विकास में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण : सम्राट
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज दूसरे दिन सहयोग कार्यक्रम (मुख्यमंत्री सचिवालय), नगर विकास एवं आवास विभाग, वित्त विभाग, ऊर्जा विभाग, युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, खेल विभाग, पर्यटन विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की हुई समीक्षा। प्रमण्डलीय आयुक्तों तथा जिलाधिकारियों ने भी रखें अपने-अपने सुझाव।
आम जनता के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके साथ संवाद का एक सशक्त ईको-सिस्टम तैयार करें ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो।
परिमार्जन एवं भूमि विवाद से जुड़े लंबित आवेदनों का अगले 6 माह के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।